[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Sikkim Tunnel Accident: यहां निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन, 9 लोगों की मौत, अंदर फंसे कई मजदूर, रेस्क्यू जारी

नामची। Sikkim Tunnel Accident: बारिश के आते ही बाढ़,जलभराव, लैंडस्लाइड जैसी की वारदात सामने आने लगती है। जिससे की जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होता है। वहीं सिक्किम के नामची जिले में कल 20 जुलाई को निर्माणाधीन सुरंग के बाहर हुए भूस्खलन के बाद शुरू किया गया राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। प्रशासन ने इस हादसे में 9 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है। मृतकों के शवों को सिंगतम जिला अस्पताल, एसटीएनएम अस्पताल (गंगटोक) और नामची जिला अस्पताल भेजा गया है।

CG Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय सुरंग के भीतर कई मजदूर मौजूद थे। भूस्खलन के कारण सुरंग का प्रवेश मार्ग मलबे से पूरी तरह बंद हो गया, जिससे अंदर फंसे श्रमिकों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। बचाव दल लगातार उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटा है।

अधिकारियों के मुताबिक, सुरंग के भीतर मीथेन गैस की मौजूदगी की आशंका के कारण रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। गैस के प्रभाव से बचाव कार्य में लगे कुछ कर्मियों की तबीयत भी बिगड़ने की सूचना है। कुछ को चक्कर आने और बेहोश होने के बाद चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।

हादसे के बाद जिला प्रशासन ने एनएचपीसी (NHPC), एसडीआरएफ (SDRF), एनडीआरएफ (NDRF), सिक्किम पुलिस, फायर एवं इमरजेंसी सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ संयुक्त रूप से राहत अभियान शुरू किया है। वहीं, सिक्किम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (SSDMA) भी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।

CM Sai Today Program: आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Sikkim Tunnel Accident: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सामरदुंग–मामरिंग निर्माणाधीन टनल में हुई। माना जा रहा है कि भूस्खलन के चलते चट्टानों और मिट्टी की परतें खिसकने से सुरंग के भीतर गैस का रिसाव हुआ, जिससे हालात और जटिल हो गए। प्रशासन का कहना है कि सुरंग का संकरा रास्ता, कम दृश्यता और गैस की मौजूदगी राहत कार्य में बड़ी बाधा बन रही है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू अभियान अत्यधिक सावधानी के साथ चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सभी एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close