[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: कुख्यात सट्टा किंग दिलीप मिश्रा को मिली राहत, गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से जमानत पर हुए रिहा, कई मामले थे दर्ज

रायपुर। Raipur News:  राजधानी रायपुर के थाना डीडी नगर क्षेत्र से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां शहर के कुख्यात सटोरिया दिलीप मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया। आरोपी पर शहर में शांति भंग करने और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत की है।

Read More: Sex Racket Busted: रहवासी इलाके में मां-बेटी मिलकर चला रहे थे देह व्यापार का धंधा, कई आपत्तिजनक चीजें बरामद, 5 गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, आरोपी दिलीप मिश्रा लंबे समय से पुलिस की निगरानी में रहा है पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें जुआ खिलाना और अवैध गतिविधियों को अंजाम देना रहा है और वह कई गंभीर घटनाओं में शामिल रह चुका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिलीप मिश्रा पर आरोप है कि वह शहर के विभिन्न क्लबों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर विवाद और हिंसक घटनाओं को बढावा देता रहा है।

Read More: Raipur New PSI: रायपुर कमिश्नरेट को मिले 60 नए PSI, व्यावहारिक ट्रेनिंग के लिए थानों में की गई पोस्टिंग, हर थाने में 2 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर तैनात 

Raipur News:  इसके अलावा शहर के आउटर इलाकों में सट्टा, जुआ आदि गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पहले भी गोलीबारी जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल होने के आरोप दर्ज हैं, जिनकी जांच पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद है। इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी पुरानी बस्ती देवांश राठौर ने बताया कि आरोपी की गतिविधियों को देखते हुए यह स्पष्ट हो गया था कि उसकी असामाजिक गतिविधियां सभ्य समाज के लिए खतरा पैदा कर रही है। जानकारी मिल रही है कि दिलीप मिश्रा को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसको जमानत मिल गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close