[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Sex Racket Busted: रहवासी इलाके में मां-बेटी मिलकर चला रहे थे देह व्यापार का धंधा, कई आपत्तिजनक चीजें बरामद, 5 गिरफ्तार

बेतिया। Sex Racket Busted:  बिहार के बेतिया जिले से सेक्स रैकेट का एक मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आवासीय मकान में संचालित कथित देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी कर महिलाओं और पुरुषों सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाएं, सिगरेट के पैकेट, गुटखा-पान मसाला, कई मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई।

Read More: Raipur New PSI: रायपुर कमिश्नरेट को मिले 60 नए PSI, व्यावहारिक ट्रेनिंग के लिए थानों में की गई पोस्टिंग, हर थाने में 2 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर तैनात 

पुलिस को सूचना मिली थी कि काली नगर क्षेत्र में  एक मोहल्ले में स्थित मकान में महिलाओं और युवतियों को रखकर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद सदर वन एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में कालीबाग और मनुआपुल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मकान को चारों ओर से घेरकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मकान के भूतल से दो महिलाएं भागने का प्रयास करती हुई दिखाई दी, लेकिन सतर्क महिला पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी।

बता दें कि, गिरफ्तार महिलाओं में मकान मालकिन, उसकी बेटी और उसकी दोस्त, और भवानीपुर निवासी किशन कुमार भी शामिल है। सोमवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस पांचों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले भी इसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अन्य घर में छापेमारी कर तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया था। उस कार्रवाई में मकान मालिक को भी पूछताछ के लिए पकड़ा गया था। पुलिस का कहना है कि इलाके में इस तरह की गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

Read More: CG Cow Shelters: गांवों के बाद अब शहरों में भी बनेंगे गौधाम, 64 नए गौधामों को मिली मंजूरी, आधारभूत सुविधाएं होंगी उपलब्ध 

Sex Racket Busted:  जांच के दौरान पकड़ी गई युवतियों में से एक की उम्र कम प्रतीत होने पर उसके दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि तीन युवतियां स्थानीय क्षेत्र की हैं, जबकि एक युवती उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की निवासी बताई गई है। पुलिस उसके पते और पहचान संबंधी जानकारी का भी सत्यापन कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close