Raipur New PSI: रायपुर कमिश्नरेट को मिले 60 नए PSI, व्यावहारिक ट्रेनिंग के लिए थानों में की गई पोस्टिंग, हर थाने में 2 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर तैनात
रायपुर। Raipur New PSI: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए पुलिस सब इंस्पेक्टर (PSI) मिले हैं। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन नव नियुक्त अधिकारियों को अब व्यावहारिक प्रशिक्षण (प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) के लिए रायपुर कमिश्नरेट और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Read More: CG Cow Shelters: गांवों के बाद अब शहरों में भी बनेंगे गौधाम, 64 नए गौधामों को मिली मंजूरी, आधारभूत सुविधाएं होंगी उपलब्ध
जानकारी के अनुसार, सभी ट्रेनी सब इंस्पेक्टरों ने संबंधित थानों में अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान वे अनुभवी अधिकारियों के मार्गदर्शन में कानून-व्यवस्था, अपराध जांच, विवेचना, जनसंपर्क और पुलिसिंग की बारीकियों को सीखेंगे। पहली बार प्रशिक्षण अवधि में ही इन सब इंस्पेक्टरों को एक स्टार लगाकर पदस्थापना दी गई है, जिससे वे थानों में जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकें और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बना सकें।
Read More: CG Samvida Bharti: प्रदेशभर में खोले जाएंगे 150 उत्कृष्ट स्कूल, होगी संविदा भर्ती, अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई
Raipur New PSI: रायपुर कमिश्नरेट के अधिकांश थानों में दो से तीन ट्रेनी सब इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई है, जबकि रायपुर ग्रामीण के कुछ थानों में भी अतिरिक्त अधिकारियों को भेजा गया है। नए अधिकारियों की तैनाती से थानों में विवेचना कार्यों में तेजी आएगी और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
थानावार पदस्थापना
खम्हारडीह – 03
खमतराई – 03
कबीर नगर – 03
गोलबाजार – 03
गुढ़ियारी – 02
मोहदापारा – 03
कोतवाली – 03
मुजगहन – 02
सिविल लाइन – 03
टिकरापारा – 03
पंडरी – 03
पुरानी बस्ती – 03
राजेंद्र नगर – 03
सरस्वती नगर – 02
डीडी नगर – 03
उरला – 03
देवेंद्र नगर – 02
तेलीबांधा – 03
आमानाका – 03
आजाद चौक – 03
गंज – 03
Raipur New PSI: पुलिस अधिकारियों का मानना है कि नए सब इंस्पेक्टरों की तैनाती से थानों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, अपराधों की जांच में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। प्रशिक्षण के दौरान इनके प्रदर्शन का मूल्यांकन भी किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे स्थायी पदस्थापना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Skip to PDF content




