Ebola Virus: दुर्ग में मिले इबोला वायरस के 3 संदिघ्धों में कोई लक्षण नहीं, रखा गया होम आइसोलेशन, जानें क्या है इसके लक्षण
रायपुर/दुर्ग। Ebola Virus: दुर्ग जिले में इबोला वायरस को लेकर फैली आशंकाओं के बीच स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि जिले में पहुंचे तीनों अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों में फिलहाल इबोला संक्रमण का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। सभी यात्रियों को एहतियातन 21 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
Read More: CG News: नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, दो अलग-अलग मामलों में करोड़ों का गांजा जब्त, चोरी-छिपे हो रही थी तस्करी
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दुर्ग जिले में हाल ही में तीन अंतर्राष्ट्रीय यात्री पहुंचे हैं। इनमें एक महिला 31 मई को कांगो से दुर्ग पहुंची थी, जबकि दो अन्य यात्री 2 जून को भिलाई पहुंचे, जिनमें एक इथोपिया और दूसरा युगांडा से आया है। जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम ने बताया कि तीनों यात्रियों में इबोला से संबंधित कोई लक्षण नहीं हैं और उनका किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने का इतिहास भी नहीं मिला है। इसी वजह से उन्हें सेल्फ मॉनिटरिंग के तहत 21 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन सुबह और शाम फोन के माध्यम से यात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ले रही है। वर्तमान में सभी यात्री पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनमें संक्रमण से जुड़ी कोई शिकायत नहीं है। विभाग ने उन्हें किसी भी प्रकार की शारीरिक परेशानी होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग, कंट्रोल रूम अथवा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
Read More: Delhi Hotel Fire Update: मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में होटल मालिक गिरफ्तार, पूछताछ में बताया अन्य व्यक्ति को सौंपी थी होटल की जिम्मेदारी
क्या है इबोला वायरस?
इबोला एक गंभीर वायरल बीमारी है, जिसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, उल्टी, पेट दर्द, जोड़ों में दर्द, अत्यधिक थकान, सिरदर्द और गंभीर दस्त शामिल हैं। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क या उसके शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलता है।
एयरपोर्ट पर हो रही विशेष निगरानी
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इबोला प्रभावित देशों, विशेषकर अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर क्लिनिकल स्क्रीनिंग की जा रही है। जोखिम के आधार पर यात्रियों को अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत कर निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में दुर्ग जिले में इबोला का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है।
Read More: Monsoon 2026: केरल पहुंचा मानसून, 1 सप्ताह तक भारी बारिश की संभावना, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट
Ebola Virus: संक्रमण की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की नियमित स्वास्थ्य निगरानी जारी है। दुर्ग जिले में आये तीनों अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को नो सिम्टोमैटिक, नो हिस्ट्री ऑफ कॉनटैक्ट होने के कारण सेल्फ निगरानी अंतर्गत 21 दिन हेतु होम आइसोलेशन पर रखा गया हैं।
यह भी देखें




