[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसम

Monsoon 2026: केरल पहुंचा मानसून, 1 सप्ताह तक भारी बारिश की संभावना, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। Monsoon 2026: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में अगले एक सप्ताह तक जोरदार बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों में मानसून गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी के अतिरिक्त हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों तक पहुंच सकता है।

Read More: Delhi Hotel Fire Update: मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में होटल मालिक गिरफ्तार, पूछताछ में बताया अन्य व्यक्ति को सौंपी थी होटल की जिम्मेदारी

इस साल मानसून सामान्य समय से लगभग तीन दिन देरी से केरल पहुंचा है। सामान्यतः इसकी शुरुआत 1 जून को होती है। इसके बाद मानसून धीरे-धीरे पूरे देश में फैलता है और लगभग डेढ़ महीने में अधिकांश क्षेत्रों को कवर कर लेता है। वहीं, इसकी वापसी सितंबर के मध्य में राजस्थान से शुरू होकर अक्टूबर के मध्य तक पूरी होती है।

मौसम विभाग ने देश के 24 राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं का खतरा बताया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Read More: Viral Video: बहू ने निभाया सेवा का अनोखा धर्म, बुजुर्ग सास को सिर पर बैठाकर पूरी कराई वर्षों पुरानी इच्छा, देखें वीडियो 

विशेषज्ञों के मुताबिक क्यूम्युलोनिम्बस (CB) बादलों की सक्रियता के कारण 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यही बादल गरज-चमक, बिजली गिरने और तूफानी बारिश जैसी मौसमीय गतिविधियों के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। केरल में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका अर्थ है कि इन क्षेत्रों में 11 से 20 सेंटीमीटर तक अत्यधिक वर्षा दर्ज की जा सकती है।

Read More: CJP Spokesperson: आंदोलन से पहले कॉकरोज जनता पार्टी ने नियुक्त किए 3 प्रवक्ता, जानें कौन है ये जो करेंगे जनता और मीडिया से बात

Monsoon 2026: वहीं मानसून की दस्तक के बावजूद देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close