[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Delhi Hotel Fire Update: मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में होटल मालिक गिरफ्तार, पूछताछ में बताया अन्य व्यक्ति को सौंपी थी होटल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। Delhi Hotel Fire Update: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में कल हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना में 21 लोगों की मौत हो गई ,जबकि कई लोग घायल हुए थे। वहीं इस मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया गया है। जिसने पुलिस पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। उन्होंने दावा किया कि होटल के संचालन और रोजमर्रा के प्रबंधन में उनकी सीधी भूमिका नहीं थी। होटल की बिलिंग, अकाउंट्स, स्टाफ मैनेजमेंट और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उन्होंने एक अन्य व्यक्ति को सौंप रखी थी।

Read More: CJP Spokesperson: आंदोलन से पहले कॉकरोज जनता पार्टी ने नियुक्त किए 3 प्रवक्ता, जानें कौन है ये जो करेंगे जनता और मीडिया से बात

बता दें कि, पूछताछ के दौरान बजाज ने बताया कि होटल में कमरों का आकार बढ़ाने और अन्य निर्माण संबंधी बदलाव भी उसी व्यक्ति के सुझाव पर किए गए थे। उनके अनुसार, संबंधित व्यक्ति ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि इस तरह के बदलाव राजधानी में आम बात हैं और इससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने पहले लवकेश बजाज और उनकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था ताकि वो देश छोड़कर फरार न हो सकें।

मालिक ने यह भी स्वीकार किया कि होटल के पास वैध फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं था। इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियां होटल से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस बिजली विभाग समेत कई अन्य विभागों से रिकॉर्ड जुटा रही है और लवकेश बजाज की अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें 12 विदेशी नागरिक और 9 भारतीय शामिल थे। आग लगने के बाद कुल 49 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें से 8 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज अभी जारी है।

Read More: Viral Video: बहू ने निभाया सेवा का अनोखा धर्म, बुजुर्ग सास को सिर पर बैठाकर पूरी कराई वर्षों पुरानी इच्छा, देखें वीडियो 

Delhi Hotel Fire Update:प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ियों के पास रखे सामान से हुई थी। होटल की अधिकांश खिड़कियां बंद होने के कारण धुआं तेजी से पूरे भवन में फैल गया और लोगों के बाहर निकलने के रास्ते सीमित हो गए। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान होटल परिसर से एलपीजी सिलेंडर भी बरामद किए गए थे। फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। मामले में गिरफ्तार लवकेश बजाज को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close