Nitish Kumar Z+Security : सीएम पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, पूरे देश में मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी
पटना। Nitish Kumar Z+Security : बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को पद छोड़ने के बाद भी Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। इस संबंध में गृह विभाग की विशेष शाखा ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
Read More: Raipur Local Holiday: अक्षय तृतीया से पहले राज्य सरकार का तोहफा, 3 स्थानीय छुट्टियों का किया ऐलान, कर्चारियों की होगी मौज
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि, उन्हें बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट (Bihar Special Security Act) 2000 के तहत यह उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जा रही है। यह निर्णय उनकी सुरक्षा समीक्षा के आधार पर लिया गया है। इसके अलावा उन्हें दिल्ली में विशेष बंगला भी अलॉट कर दिया गया है।
Read More: Women Reservation Bill: संसद में बहस के बाद लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, केंद्रीय कानून मंत्रालय ने देर रात जारी किया नोटिफिकेशन
Nitish Kumar Z+Security : बता दें कि,नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की है। जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मालूम हो की Z+ सुरक्षा भारत में VVIP लोगों को दी जाने वाली सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा मानी जाती है. इस सुरक्षा में प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं, जो हर समय व्यक्ति के साथ रहते हैं।




