[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Datia BJP Workers Protest: BJP में बगावत…? टिकट कटने से नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, नेशनल हाईवे किया जाम, कई पुलिसकर्मी घायल

दतिया। Datia BJP Workers Protest: मध्यप्रदेश की राजनीति में इस समय काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पार्टी द्वारा पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह युवा नेता आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध शुरू कर दिया। फैसले से नाराज समर्थकों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, जिसके चलते नेशनल हाईवे पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही।

NPPA Fixes Drug Prices: सरकार का बड़ा फैसला, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर समेत 39 दवाओं की अधिकतम कीमत तय, रेट से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

हाईवे जाम, पुलिस से टकराव

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता दतिया नेशनल हाईवे पर बैठ गए, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रशासन ने कई दौर की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त कराने की कोशिश की। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े, जबकि प्रशासन ने लाठीचार्ज से इनकार किया है।

कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का कहना है कि पार्टी ने लंबे समय से जुड़े कार्यकर्ताओं की भावनाओं की अनदेखी की है। उनका आरोप है कि जिस उम्मीदवार को टिकट दिया गया है, उससे स्थानीय कार्यकर्ताओं का जुड़ाव नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने नए प्रत्याशी का विरोध करते हुए पार्टी नेतृत्व से टिकट पर पुनर्विचार की मांग की।

घायलों को लेकर अलग-अलग दावे

प्रदर्शन के बाद समर्थकों ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई में 50 से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। दूसरी ओर जिला प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी और अधिकारी भी घायल हुए। प्रशासन के मुताबिक, यातायात बाधित होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

NGT Action: NGT की सख्ती… शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम समेत 3 स्टेडियमों में खेल पर लगाई रोक, जानें वजह

प्रशासन ने क्या कहा?

जिलाधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि हाईवे पर करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था और कई घंटे तक वाहन फंसे रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने देर रात तक प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाठीचार्ज नहीं किया गया।

जिलाध्यक्ष सहित कई नेताओं का इस्तीफा

विवाद के बीच भाजपा के दतिया जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने कई पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संगठन के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को भेजे पत्र में टिकट वितरण को एकतरफा फैसला बताते हुए कहा कि इससे जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई है।

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू, मुख्य सचिव ने ली उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, परेड, ट्रैफिक समेत बैठक व्यवस्था के लिए जिम्मेदारियां तय

24 घंटे का अल्टीमेटम

Datia BJP Workers Protest: रघुवीर सिंह कुशवाहा ने पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि यदि 24 घंटे के भीतर नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया तो वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे। इस घटनाक्रम के बाद दतिया में भाजपा की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक स्थिति को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल पार्टी की ओर से टिकट में किसी बदलाव को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में उपचुनाव से पहले भाजपा के सामने संगठनात्मक असंतोष को शांत करने की चुनौती भी खड़ी हो गई है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close