Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डारायपुर

Atmanand School Recruitment: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस जिले में सबसे ज्यादा वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

रायपुर। Atmanand School Recruitment:  छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूलों में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संवर्ग के कुल 1812 पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया को केंद्रीकृत तरीके से आयोजित किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार शिक्षा विभाग के निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

CM Sai In Singapore: सिंगापुर में वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत होंगी छत्तीसगढ़ की उपलब्धियां, सीएम साय से मिले भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले

व्याख्याता के 518 पद, सहायक शिक्षक की 590 वैकेंसी

जारी भर्ती में व्याख्याता के कुल 518 पद शामिल हैं। इनमें वाणिज्य के 104, अंग्रेजी के 65, गणित के 49, भौतिकी के 53, हिंदी के 51, संस्कृत के 47, रसायन शास्त्र के 44 और जीव विज्ञान के 39 पद शामिल हैं। सामाजिक विज्ञान के लिए 52 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं, सहायक शिक्षक के लिए सबसे अधिक 590 पद रखे गए हैं। इसके अलावा अंग्रेजी शिक्षक के 106, कला शिक्षक के 72, गणित शिक्षक के 68, विज्ञान शिक्षक के 56 तथा हिंदी/संस्कृत शिक्षक के 34 पद शामिल हैं।

गैर-शैक्षणिक संवर्ग में भी अवसर

भर्ती में केवल शिक्षकों के पद ही नहीं हैं, बल्कि गैर-शैक्षणिक संवर्ग के लिए भी नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें प्राथमिक प्रधानपाठक के 27 और पूर्व माध्यमिक प्रधानपाठक के 24 पद समेत अन्य पद शामिल हैं। प्रयोगशाला सहायक सहित विभिन्न पदों पर भी भर्ती की जानी है।

दुर्ग में सबसे ज्यादा पद

जिलेवार पदों की बात करें तो दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा 229 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद रायपुर में 141, बेमेतरा में 103, बिलासपुर में 97, कोरबा में 87, कांकेर में 85 और मुंगेली में 82 पद हैं। इसके अलावा सक्ती में 73, सरगुजा में 72, बलौदाबाजार और बीजापुर में 61-61 पद रखे गए हैं। सुकमा में 9 और कोरिया में सबसे कम 8 पदों पर भर्ती होगी।

मई में निरस्त हुई थी जिला स्तरीय भर्ती

इस भर्ती से पहले जिला स्तर पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसे 30 मई को निरस्त कर दिया गया था। अब करीब चार महीने बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने केंद्रीकृत भर्ती का नया विज्ञापन जारी किया है। रायपुर जिले में पहले 33 स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 152 पद रिक्त होने की जानकारी सामने आई थी। नई भर्ती प्रक्रिया में रायपुर जिले के लिए 141 पद निर्धारित किए गए हैं।

Navpreet Singh: भारत लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह, गृह मंत्री शाह ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि, कहा-‘2029 तक खत्म कर देंगे नार्को-कार्टेल’

ऑनलाइन आवेदन से पहले विज्ञापन जरूर पढ़ें

Atmanand School Recruitment: इच्छुक अभ्यर्थी https://eduportal.cg.nic.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण नियम, मानदेय और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में ध्यान से देखनी होगी। भर्ती प्रक्रिया केंद्रीकृत होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन से जुड़ी अंतिम तिथि और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों का भी विशेष ध्यान रखना होगा। निर्धारित नियमों के अनुसार ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close