[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Chakubaji: राजधानी में चाकूबाजी की बड़ी वारदात, बदमाशों ने नाबालिग के गर्दन पर चाकू मार कर उतारा मौत के घाट, परिजनों ने किया थाने का gherao

रायपुरRaipur Chakubaji: राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां (Raipur Chakubaji) चाकूबाजी में एक नाबालिग की हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है।

Read More: Raipur News: शहर के कॉस्मेटिक दुकानों पर खाद्य व औषधि प्रशासन का छापा, बेचे जा रहे थे नकली क्रीम-पाउडर, टीम ने किया जब्त 

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने 16 साल के कुश बाघ पर हमला कर दिया। (Raipur Chakubaji) आरोपियों ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरा नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर मिलते ही गुस्साए परिजन और सैकड़ों स्थानीय लोग सिविल लाइन थाना पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया। लोगों में इस वारदात को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।

Read More: Raipur Nagar Nigam: सदन में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के बयान पर बवाल, BJP पार्षदों ने छीना माइक, किया जोरदार हंगामा

Raipur Chakubaji: वहीं सूचना पर डीसीपी सेंट्रल उमेश प्रसाद गुप्ता और एसीपी रमाकांत साहू मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रारंभिक जांच में काशीराम नगर इलाके के कुछ बदमाशों का नाम सामने आया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close