Raipur Nagar Nigam: सदन में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के बयान पर बवाल, BJP पार्षदों ने छीना माइक, किया जोरदार हंगामा

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Nagar Nigam: नगर निगम की सामान्य सभा जो भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई, जहां पक्ष और विपक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के एक बयान को लेकर सदन में तीखा विवाद देखने को मिला। दरअसल, (Raipur Nagar Nigam) नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने अपने उद्बोधन के दौरान “अंग्रेजों के मुखबिर” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिस पर भाजपा पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया।
Read More: Raipur News: गुटखा लेने के बहाने रुका ड्राइवर, मालिक के 50 लाख लेकर हुआ फरार, जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा
बयान से नाराज भाजपा पार्षदों ने तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं स्थिति इतनी गरमा गई कि भाजपा पार्षद अपनी सीट छोड़कर सीधे नेता प्रतिपक्ष के डायस के सामने पहुंच गए। इस दौरान माइक बंद करने और हटाने तक की कोशिश की गई, जिससे सदन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। (Raipur Nagar Nigam)
Read More: CG Weather Update: तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, गर्मी से मिलेगी राहत
Raipur Nagar Nigam: भाजपा पार्षद लगातार “इस्तीफा दो”, “शब्द वापस लो” और “माफी मांगो” के नारे लगाते रहे। वहीं, विपक्ष भी अपने रुख पर कायम नजर आया, जिससे विवाद और बढ़ गया।हंगामे के चलते सभा की कार्यवाही बाधित रही और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।




