[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: शहर के कॉस्मेटिक दुकानों पर खाद्य व औषधि प्रशासन का छापा, बेचे जा रहे थे नकली क्रीम-पाउडर, टीम ने किया जब्त

हिमांशु पटेल/ रायपुरRaipur News: रायपुर शहर में कॉस्मेटिक दुकानों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभाग ने आज शहर (Raipur News) के कई प्रमुख इलाकों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। बंजारी रोड और गोल बाजार समेत अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकारियों की टीम ने दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सपायरी डेट वाले प्रोडक्ट्स की गहन जांच की गई, साथ ही दुकानों में रखे सामान के बिल और लेबलिंग नियमों को भी बारीकी से परखा गया।

Read More: Raipur Nagar Nigam: सदन में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के बयान पर बवाल, BJP पार्षदों ने छीना माइक, किया जोरदार हंगामा

निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में दस्तावेजों की कमी और नियमों में लापरवाही सामने आई, (Raipur News) जिस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। खास तौर पर जय गुरुदेव स्टोर्स को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More: Raipur News: गुटखा लेने के बहाने रुका ड्राइवर, मालिक के 50 लाख लेकर हुआ फरार, जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा

Raipur News: विभाग के अधिकारियों का साफ कहना है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि बाजार में बिक रहे उत्पाद पूरी तरह सुरक्षित और मानकों के अनुरूप हों। फिलहाल, इस कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

 

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close