[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Illegal Petrol-Diesl: पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच अवैध डीजल भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 620 लीटर डीजल जब्त

रायपुर Illegal Petrol-Diesel: पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध रूप से डीजल भंडारण करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम पिरदा में छापेमारी कर (Illegal Petrol-Diesel) 620 लीटर डीजल जब्त किया है और मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतदास बंजारे के रूप में हुई है।

Read More: Raipur Red Room Party: रेड रूम टेक्नो पार्टी पर पुलिस का एक्शन, हिरासत में 3 युवक, नाबालिगों के जरिए किया जा रहा था प्रचार

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में बड़े पैमाने पर डीजल का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां एक बाड़े में छिपाकर रखे गए 31 गैलनों में भारी मात्रा में डीजल मिला।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने डीजल को अलग-अलग गैलनों (Illegal Petrol-Diesel) में भरकर छिपाकर रखा था। कुल मिलाकर करीब 620 लीटर डीजल बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि डीजल की कालाबाजारी करने के उद्देश्य से इसका संग्रह किया गया था।

Read More: Kanker News: जंगल से निकला मौत का जखीरा…सुरक्षाबलों ने बरामद किए नक्सलियों के विशाल डंप, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त 

कालाबाजारी की आशंका

Illegal Petrol-Diesel: प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर चल रही स्थिति के बीच इतनी बड़ी मात्रा में डीजल का अवैध भंडारण गंभीर माना जा रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी डीजल कहां से लाता था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने की योजना थी। पूरे मामले में विधानसभा थाना में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close