CG Police Transfer List: जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 80 पुलिसकर्मियों का तबादला, यहां देखें ट्रांसफर लिस्ट
जांजगीर-चांपा। CG Police Transfer List: जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने एक व्यापक स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए कुल 80 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को नई पदस्थापना दी है। इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
Read More: UP Crime: यूपी में चौहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, जिस बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर कराई परिवार की हत्या, उसी दोस्त ने ली उसकी भी जान
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर स्थानांतरित किया गया है। विभाग का मानना है कि नियमित अंतराल पर किए जाने वाले ऐसे बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने के साथ-साथ कार्यक्षमता में भी सुधार लाते हैं।
Read More: Ebola Virus: दुर्ग में मिले इबोला वायरस के 3 संदिघ्धों में कोई लक्षण नहीं, रखा गया होम आइसोलेशन, जानें क्या है इसके लक्षण
CG Police Transfer List: स्थानांतरण सूची में उन पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जो तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही थाना, चौकी अथवा शाखा में पदस्थ थे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया पुलिस प्रशासन में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जाती है।
Skip to PDF content


