[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशक्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime: यूपी में चौहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, जिस बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर कराई परिवार की हत्या, उसी दोस्त ने ली उसकी भी जान

प्रयागराज। UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए चर्चित चौहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। करोड़पति कारोबारी परिवार के चार सदस्यों की मौत के पीछे संपत्ति विवाद और लालच की खौफनाक कहानी सामने आई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कारोबारी के बेटे ने अपने ही माता-पिता और बहन की हत्या की साजिश रची थी, लेकिन बाद में उसका साथी ही उसकी मौत का कारण बन गया।

Read More: CG News: श्रमिकों के मेधावी बच्चों का होगा सम्मान, सीएम नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत बोर्ड परीक्षा के टॉप-10 छात्रों को करेंगे सम्मानित 

पुलिस के अनुसार, मृतक कारोबारी के बेटे अभिषेक ने अपने मित्र सनी गुप्ता के साथ मिलकर पूरे परिवार को खत्म करने की योजना बनाई थी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर अभिषेक के पिता, मां और बहन की हत्या कर दी। वारदात के बाद घर में रखे करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात और अन्य कीमती सामान भी अपने साथ ले गए। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद लूटे गए गहनों और संपत्ति के बंटवारे को लेकर दोनों आरोपियों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान सनी गुप्ता को अपने साथी अभिषेक पर शक होने लगा।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे भरोसा नहीं था कि जो व्यक्ति अपने ही माता-पिता और बहन की हत्या कर सकता है, वह भविष्य में उसका साथ देगा। इसी अविश्वास और लालच के चलते सनी ने अभिषेक की भी हत्या कर दी। इसके बाद उसने पूरे मामले को दूसरी दिशा देने की कोशिश की, ताकि पुलिस को वास्तविक साजिश का पता न चल सके। वारदात के बाद आरोपी दुकान को बाहर से बंद कर फरार हो गया और अपने साथ लूटे गए जेवर भी ले गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमों का गठन कर जांच शुरू की थी। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी सनी गुप्ता तक पहुंचने में सफल रही। गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी किए गए जेवरात और अन्य सामान बरामद किया गया है।

Read More: Sex Racket: तीर्थनगरी में चल रहा था सेक्स रैकेट का गंदा खेल, कई युवक-युवतियां हिरासत में, छापेमारी से मचा हड़कंप 

बेटे को किया था जायदाद से बेदखल

UP Crime: पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि वर्ष 2022 में कारोबारी ने अपने बेटे अभिषेक को पारिवारिक संपत्ति से बेदखल कर दिया था। माना जा रहा है कि इसी फैसले से नाराज होकर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर पूरे परिवार को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला केवल हत्या का नहीं बल्कि लालच, विश्वासघात और पारिवारिक रिश्तों के टूटने की एक भयावह मिसाल बनकर सामने आया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close