Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG BREAKING:छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार करेगी LJP,रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने किया बड़ा ऐलान

प्रविंस मनहर/रायपुर- लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और सांसद चिराग पासवान आज रायपुर पहुंचे। रायपुर पहुंचने के बाद चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ में पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही लोक जनशक्ति पार्टी की राज्य इकाई स्थापित की जाएगी और संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी,चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी छत्तीसगढ़ में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को और मजबूत करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी। चिराग पासवान रायपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। इस दौरान वे युवाओं से संवाद करेंगे और पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close