[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

IPL ticket ghotala : 10 मिनट में सारी टिकट खत्म, कालाबाजारी के लग रहे आरोप!

रायपुरIPL ticket ghotala : राजधानी शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 10 और 13 मई को Indian Premier League के मैच होने जा रहे हैं, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 10 मई को Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के टिकट बिक्री शुरू होते ही 10 मिनट से भी कम समय में खत्म हो गए।

वहीं, 13 मई को Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बीच होने वाले मैच के लिए टिकट बिक्री आज से शुरू हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि आईपीएल मैचों के टिकटों की जमकर कालाबाजारी की गई है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Read More : IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म, टिकट की बिक्री कल से शुरू, यहां देखें कैसे करें बुक

IPL ticket ghotala : बताया जा रहा है कि आईपीएल मैचों में टिकटों का जल्दी खत्म होना और बाद में 8–10 गुना अधिक कीमत पर बिकना आम बात हो गई है। पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा कालाबाजारी रोकने के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन ये प्रयास अक्सर नाकाफी साबित होते हैं। 10 मई के मैच के टिकटों का 10 मिनट में खत्म होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

प्रारंभिक जानकारी और आम लोगों की शिकायतों के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि टिकट वितरण में पारदर्शिता की कमी रही। आरोप है कि बड़ी संख्या में टिकट पहले ही दलालों और बिचौलियों को दे दिए गए, जिससे आम लोगों को टिकट खरीदने का उचित मौका नहीं मिल पाया।

Read More : रायपुर में IPL का रोमांच शुरू, टिकट बिक्री का इंतजार खत्म

IPL ticket ghotala : अब लोग इस पूरे मामले को प्रशासनिक लापरवाही और संभावित मिलीभगत का परिणाम मान रहे हैं। उनका कहना है कि यदि टिकट वितरण प्रक्रिया को तकनीकी रूप से अधिक पारदर्शी बनाया जाता, तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close