[t4b-ticker]
Advertisement
Sportsछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म, टिकट की बिक्री कल से शुरू, यहां देखें कैसे करें बुक

हिमांशु पटेल/ रायपुर। IPL 2026 आईपीएल फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के मुकाबलों के लिए टिकट बिक्री की तारीख सामने आ गई है। रायपुर में होने वाले हाई-वोल्टेज मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि टिकटों की बिक्री कल यानी 3 मई से शुरू होगी। ऐसे में फैंस RCB की आधिकारिक वेबसाइट shop.royalchallengers.com/ticket के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे।

Read More: Raipur Fraud News: बीमा पॉलिसी के नाम पर 63 लाख की ठगी, भरोसे का फायदा उठाकर किया बर्बाद, शातिर ठग ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम 

बता दें कि रायपुर में 10 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ और 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले खेले जाएंगे। इन दोनों मैचों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और टिकटों की भारी डिमांड रहने की संभावना है। ऐसे में अगर आप भी स्टेडियम में बैठकर लाइव मैच का रोमांच लेना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि टिकट बिक्री शुरू होते ही कुछ ही समय में हाउसफुल होने की उम्मीद है।

Read More: Namaz on Public Land: “सार्वजनिक ज़मीन पर नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं”, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 

IPL 2026: टिकट प्राइस की बात करें तो सबसे सस्ती टिकट 2000 की होगी। इसके अलावा 2500, 3500, 5000 और 8000 तक की कैटेगरी में होगी। इसके अलावा प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं। जिससे की दर्शक खिलाड़ियों को बिना किसी रुकावट के और करीब से देख सकेंगे। वहीं इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close