IPL Match In Raipur: राजधानी में IPL मैच का धमाका, इस दिन से मिलेंगे टिकट, दर्शकों के लिए भी खास इंतजाम
रायपुर। IPL Match In Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजकों की ओर से जानकारी दी गई है कि मैचों के टिकट मई के पहले सप्ताह से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। टिकटों की शुरुआती कीमत करीब 2000 रुपये तय की गई है, जबकि प्रीमियम और महंगे टिकट 8000 रुपये तक उपलब्ध रहेंगे।
Read More: हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही 2 लोगों की मौत, सड़क पर बिखरे शव
वहीं दर्शकों की सुविधा और सीटिंग कैटेगरी के अनुसार टिकटों की अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं। (IPL Match In Raipur) सूत्रों के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और 14 मई तक शहर में रहेगी। इस दौरान टीम मैच और अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी।
Read More: Durg News: पंडवानी गायिका तीजनबाई के निधन की अफवाह पर भड़के परिजन, दोषियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग
IPL Match In Raipur: स्टेडियम प्रशासन की ओर से बताया गया है कि, इस बार दर्शकों के लिए कई नई सुविधाएं भी जोड़ी जा रही हैं, जिसमें बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट, सुरक्षा व्यवस्था और फूड जोन शामिल हैं। आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्सुकता देखी जा रही है।




