[t4b-ticker]
Advertisement
देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Amit Shah: ‘सदन में कल दूंगा मैं सभी सवालों के जवाब’-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

नई दिल्ली। Amit Shah: संसद के मानसून सत्र का 18वां दिन भी विपक्ष और सरकार के बीच जारी गतिरोध के बीच शुरू हुआ। वहीं कल संसद का का आखिरी दिन है। विपक्ष लगातार दिल्ली में पुलिस की कथित कार्रवाई और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में जवाब की मांग कर रहा है। इस बीच अमित शाह ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि वे सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

Durg Crime News: छोटे भाई के खून का प्यासा हुआ बड़ा भाई, कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, जानें वजह

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, जब से सत्र शुरू हुआ है तब से मैं रोज संसद चल रहा है। उन्होंने कहा कि, जब से सत्र शुरू हुआ है विपक्ष संसद को चलने ही नहीं दे रहा है। शाह ने बताया की किरण रिजिजू ने स्पष्ट कहा है की NEET पेपर लीक और सभी मुद्दों पर सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है। विपक्ष अपने सभी सवाल लिखकर दे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, मैं सदन में ही बैठुंगा और सबकी बात सुनकर जवाब भी दूंगा।

संसद न चलने पर विपक्ष पर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा कि पिछले कुछ समय से सार्वजनिक और संसदीय विमर्श में ‘लापता’ और ‘भाग गए’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संसद का सत्र शुरू होने के बाद से वह लगातार सदन में मौजूद हैं और अपने कार्यालय में भी बैठते हैं। गृह मंत्री ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब विपक्ष दोनों सदनों को चलने नहीं देता, तो ऐसी स्थिति में चर्चा कैसे हो सकती है।

NEET मुद्दे पर चर्चा को सरकार तैयार

चर्चा की मांग को लेकर अमित शाह ने कहा कि सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि NEET परीक्षा से जुड़े विरोध और संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए सरकार तैयार है। उन्होंने विपक्ष से सवाल उठाने और चर्चा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि सरकार जवाब देने से पीछे नहीं हट रही है।

Surya Grahan 2026: साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज, जानें भारत में सूतक मान्य होगा या नहीं

विपक्ष और सरकार के बीच टकराव जारी

Amit Shah: मानसून सत्र के दौरान कई मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार आमना-सामना देखने को मिल रहा है। विपक्ष जहां विभिन्न मामलों पर सरकार से जवाब की मांग कर रहा है, वहीं सरकार का आरोप है कि विपक्ष हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है। अब अमित शाह के शुक्रवार को संभावित जवाब पर सभी की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि उनके जवाब के बाद संसद में जारी राजनीतिक गतिरोध को लेकर स्थिति कुछ और स्पष्ट हो सकती है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close