Petrol-Diesel Price Hike: आम आदमी पर महंगाई की मार, चौथी बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 2.61 रुपए तो डीजल भी हुआ महंगा

रायपुर। Petrol- Diesel Price Hike: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मई महीने में चौथी बार तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। लगातार हो रही वृद्धि के कारण राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में लोगों पर महंगाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।
Read More: Husband Killed Wife: पलभर में टूटा सात जन्मों का रिश्ता..पति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, मां का शव देख बेटे के उड़े होश
ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.75 प्रति लीटर महंगा हो गया है। राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई है, जबकि डीजल का रेट बढ़कर ₹101.32 प्रति लीटर हो गया है। ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं और अब तक करीब 8 रुपए की वृद्धि हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल रही है और उसकी नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
Read More: Raipur Hit and Run: राजधानी में हिट एंड रन का मामला, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
Petrol- Diesel Price Hike: सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 20 रुपए तक की और बढ़ोतरी हो सकती है।कांग्रेस ने बढ़ती कीमतों का विरोध करते हुए कहा कि लगातार महंगे होते ईंधन का असर परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।



