[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Heatwave Alert: छत्तीसगढ़ में नौतपा शुरू,मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव अलर्ट

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही प्रदेशभर में भीषण गर्मी और लू का असर तेज होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 2 जून तक प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। नौ दिनों तक सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ने से गर्मी का असर और बढ़ेगा। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है। नौतपा शुरू होते ही छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं।

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं,जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है। इस बार भी प्रदेश के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई गई है। साथ ही लू चलने का भी अनुमान लगाया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। डॉक्टरों ने पर्याप्त पानी पीने, हल्का भोजन करने और धूप से बचाव रखने की सलाह दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close