[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Food Poisoning : मुंबई के बाद अब यहां तरबूज और चिकन खाने के बाद बिगड़ी 4 बच्चों की तबीयत, 1 की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चांपाFood Poisoning : जांजगीर-चांपा जिले के धुरकोट गांव से फूड पॉइजनिंग ( Food Poisoning) का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिनमें से एक बच्चे की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बाकी तीन बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Read More: Jewellery Shop Chori: ज्वैलरी शॉप में चोरी मामले में बड़ा खुलासा, CCTV में कैद हुई वारदात, गिरफ्त में 1 नाबालिग, दूसरे की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार, बच्चे गर्मी की छुट्टियां बिताने अपने मामा के घर आए हुए थे। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम सभी बच्चों ने तरबूज खाया था और रात में चिकन का सेवन किया था। इसके कुछ देर बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। 12 वर्षीय अखिलेश धीवर की हालत देर रात ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ( Food Poisoning)

वहीं 13 वर्षीय भूपेंद्र धीवर समेत तीन अन्य बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Read More: Raipur News:हॉस्टल में बड़ी चोरी, 15 लैपटॉप लेकर फरार हुआ शातिर चोर, इस बहाने से होस्टल में की थी एंट्री 

Food Poisoning : जिला अस्पताल के डॉक्टर इकबाल हुसैन के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। हालांकि बच्चे की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। डॉक्टरों ने लोगों से गर्मी के मौसम में खाने-पीने की चीजों की साफ-सफाई और ताजगी का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close