Raipur News:हॉस्टल में बड़ी चोरी, 15 लैपटॉप लेकर फरार हुआ शातिर चोर, इस बहाने से होस्टल में की थी एंट्री
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । नया रायपुर स्थित IIIT संस्थान में बड़ी चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक संस्थान के हॉस्टल से करीब 15 लैपटॉप चोरी हो गए हैं। घटना उस वक्त हुई जब सभी छात्र अपने एग्जाम देने कॉलेज गए हुए थे और हॉस्टल लगभग खाली था।
Read More: Jewellery Shop Chori: ज्वैलरी शॉप में चोरी मामले में बड़ा खुलासा, CCTV में कैद हुई वारदात, गिरफ्त में 1 नाबालिग, दूसरे की तलाश जारी
बताया जा रहा है कि एक शातिर अज्ञात युवक हॉस्टल में काम करने का बहाना बनाकर अंदर दाखिल हुआ और मौका मिलते ही छात्रों के कमरों से लैपटॉप पार कर दिए। चोरी की पूरी वारदात हॉस्टल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध युवक साफ नजर आ रहा है।घटना सामने आने के बाद छात्रों और प्रबंधन में हड़कंप मच गया। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से अंदर पहुंच गया।
Read More: Raipur News: मरीजों की सेहत से खिलवाड़.. हमर अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का जखीरा जब्त,दवा लेने से पहले देखें डेट
Raipur News: वहीं संस्थान प्रबंधन ने मामले की लिखित शिकायत राखी थाना में दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है और आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। इस बड़ी चोरी के बाद IIIT कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था अब सवालों के घेरे में है।




