[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Jewellery Shop Chori: ज्वैलरी शॉप में चोरी मामले में बड़ा खुलासा, CCTV में कैद हुई वारदात, गिरफ्त में 1 नाबालिग, दूसरे की तलाश जारी

रायपुरJewellery Shop Chori राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित ज्वेलर्स दुकान में हुई करोड़ों की चोरी (Jewellery Shop Chori) के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में दो नकाबपोश नाबालिगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास से सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Read More: Raipur News: मरीजों की सेहत से खिलवाड़.. हमर अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का जखीरा जब्त,दवा लेने से पहले देखें डेट 

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने देर रात ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया था और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए थे। शुरुआती अनुमान में करीब एक करोड़ रुपये की चोरी की आशंका जताई गई थी। हालांकि पुलिस जांच में बरामद जेवरों में कई आर्टिफिशियल आभूषण भी पाए गए हैं। Jewellery Shop Chori)

Read More: CG Naxalite Surrender: बड़ी खबर… 5 लाख की इनामी महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी नक्सल वारदातों में थी शामिल

Jewellery Shop Chori: पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों नाबालिगों ने गरियाबंद, अभनपुर और चंदखुरी इलाके में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। चोरी के दौरान की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। खम्हारडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही जा रही है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close