Gold Import Duty Hike: सोना-चांदी खरीदना अब और भी हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, खरीदारी पर पड़ेगा सीधा असर
नई दिल्ली। Gold Import Duty Hike: भारत सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी में बड़ा बदलाव किया है। केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी ( Gold Import Duty Hike) है। नए फैसले के लागू होते ही बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। जानकारों के मुताबिक, सोना प्रति 10 ग्राम करीब 9 हजार रुपये तक महंगा हो सकता है।
Read More: Convoy Vehicle Reduced: पीएम मोदी ने अपनी अपील पर खुद किया अमल, अमित शाह और सीएम साय ने भी घटाया काफिले का आकार
सरकार के इस फैसले के पीछे अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और देश की आर्थिक स्थिति को प्रमुख वजह माना जा रहा है। हाल ही में नरेंद्र मोदी ने ईरान युद्ध और वैश्विक तनाव के मद्देनजर देशवासियों से एक साल तक सोने की खरीदारी टालने की अपील की थी। उनका कहना था कि भारत हर साल करीब 7 लाख करोड़ रुपये का सोना विदेशों से आयात करता है, जिसका भुगतान डॉलर में किया जाता है। ( Gold Import Duty Hike)
विशेषज्ञों के अनुसार, भारी मात्रा में सोना आयात होने से डॉलर की मांग बढ़ती है, जिससे भारतीय रुपया कमजोर होता है और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ता है। ऐसे में सरकार सोने की मांग को नियंत्रित करने और आयात कम करने के उद्देश्य से इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का कदम उठाया है।
Read More: Lakshya Jewelers Chori Update: लक्ष्य ज्वेलर्स में चोरी मामला में बड़ा अपडेट… नाबालिग आरोपी ने की आत्महत्या, कल से था फरार
Gold Import Duty Hike: इस फैसले का असर सर्राफा बाजार, ज्वेलरी कारोबार और आम ग्राहकों पर सीधा पड़ने वाला है। त्योहार और शादी के सीजन से पहले कीमतों में संभावित बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ सकती है। वहीं, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।




