Raipur News: गुटखा लेने के बहाने रुका ड्राइवर, मालिक के 50 लाख लेकर हुआ फरार, जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर में लाखों रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है, जहां कंपनी के ड्राइवर ने अपने साथियों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर 50 लाख रुपये की रकम पार करने की साजिश रच डाली। (Raipur News) पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि, मामला थाना खम्हारडीह क्षेत्र का है, जहां 25 अप्रैल को कंपनी का ड्राइवर कृष्णा साहू, एकाउंटेंट के साथ कार में करीब 50 लाख रुपये लेकर जा रहा था। रास्ते में गीतांजली नगर के पास गुटखा लेने के बहाने एकाउंटेंट को उतारकर आरोपी कार सहित नगदी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट के साथ मिलकर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तकनीकी विश्लेषण किया गया और आरोपी की मूवमेंट को ट्रैक करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पहले से अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी और रकम को आपस में बांट लिया था। इसके बाद पुलिस ने अन्य 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
Read More: Raipur Road Accident: दर्दनाक हादसा… रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही 2 लोगों की मौत, सड़क पर बिखरे शव
Raipur News: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 49 लाख 50 हजार रुपये नगद, एमजी विंडसर कार और घटना में इस्तेमाल वर्ना कार जब्त की है। कुल जब्ती की कीमत करीब 66 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।





