[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा से जुड़ी संपत्तियां कुर्क, ढेबर सिटी और कई जमीनें किया अटैच

रायपुर। Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी अनवर ढेबर और पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण संपत्तियों को अटैच कर दिया है। ED के अनुसार कुर्क की गई संपत्तियों का बाजार मूल्य 1000 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।

Read More: Raipur News: कुख्यात सट्टा किंग दिलीप मिश्रा को मिली राहत, गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से जमानत पर हुए रिहा, कई मामले थे दर्ज 

एजेंसी द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, रायपुर स्थित चर्चित ढेबर सिटी सहित कई भूखंडों और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया गया है। इसके अलावा गोवा में स्थित लग्जरी होटल “वेस्टिन गोवा” को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया है। ED का दावा है कि ये संपत्तियां कथित अवैध आय से अर्जित की गई थी।

Read More: Sex Racket Busted: रहवासी इलाके में मां-बेटी मिलकर चला रहे थे देह व्यापार का धंधा, कई आपत्तिजनक चीजें बरामद, 5 गिरफ्तार

Liquor Scam: जांच एजेंसी का आरोप है कि वर्ष 2019 से 2023 के बीच राज्य में संचालित कथित शराब सिंडिकेट के माध्यम से करीब 2883 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की गई। इस राशि का उपयोग विभिन्न संपत्तियों, व्यवसायों और निवेशों में किए जाने की आशंका जताई गई है। ED का कहना है कि जांच के दौरान प्राप्त दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। एजेंसी लगातार मामले से जुड़े आर्थिक पहलुओं और कथित लाभार्थियों की भूमिका की जांच कर रही है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close