Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS:धर्मांतरण के बाद महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, प्रशासन की समझाइश से सुलझा मामला

प्रविंस मनहर/रायपुर- कांकेर जिले के पखांजूर के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मचपल्ली गांव के जनकुपारा में एक महिला के शव के अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। महिला की मौत के बाद शव को दफनाने को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई। बताया जा रहा है कि करीब पांच साल पहले जनकुबाई ने धर्मांतरण किया था। बीती रात करीब 9 बजे महिला की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार और शव को दफनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद की स्थिति करीब 24 घंटे तक बनी रही। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। एएसपी पखांजूर राकेश कुर्रे और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की और मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए समझाइश दी। प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। समझौते के तहत धर्मांतरित परिवार की मूल धर्म में वापसी पर सहमति बनी है। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार संबंधित रीति-रिवाजों के अनुसार किए जाने पर सहमति बनी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close