Viral Video: डिलीवरी बॉय की दबंगई, बुजुर्ग गार्ड के साथ की मारपीट, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Viral Video: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग गार्ड और एक डिलीवरी बॉय का रेस्टोरेंट के बाहर विवाद और मारपीट जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में पहले तीखी बहस होती नजर आती है, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और झड़प में बदल जाती है। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई और कई लोग बीच-बचाव करते दिखाई दिए।
Read More: Investigation Of Madrasas: अब मदरसों की होगी व्यापक जांच, 10 दिनों में सरकार को सौंपनी होगी रिपोर्ट, गठित की गई 3 सदस्यीय कमेटी
बताया जा रहा है कि. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, हालांकि विवाद की असली वजह क्या थी, इसे लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग डिलीवरी बॉय के समर्थन में नजर आ रहे हैं, तो कुछ बुजुर्ग व्यक्ति और सुरक्षा गार्ड के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।
Read More: Sakti Double Murder: घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, डबल मर्डर से दहल उठा इलाका, क्षेत्र में की गई घेराबंदी
Viral Video: फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और क्या किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस की ओर से भी मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। वायरल वीडियो के आधार पर अब लोग पूरे घटनाक्रम की सच्चाई जानने की मांग कर रहे हैं।




