Sachin Tendulkar visit to CG : छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर,बस्तर के युवाओं को खेल से करेंगे प्रेरित
प्रविंस मनहर/रायपुर – Sachin Tendulkar visit to CG : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा के लिए आज का दिन खास होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर आज बस्तर के दंतेवाड़ा दौरे पर रहेंगे, जहां वे अंदरूनी क्षेत्रों में पहुंचकर विकास और खेल गतिविधियों को नई दिशा देंगे।
Read More : Sachin Tendulkar visit to CG:छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर,बस्तर के युवाओं को खेल से करेंगे प्रेरित
Sachin Tendulkar visit to CG : इस दौरे के दौरान सचिन तेंदुलकर छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा जैसे दूरस्थ इलाकों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां वे क्रिकेट स्टेडियम, मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड और स्थानीय खेल मैदानों का उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सचिन तेंदुलकर खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे, जिससे उन्हें खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।




