Raipur Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, इलाके में तनाव
रायपुर। Raipur Accident: रायपुर के सीरीखेड़ी इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अल्ट्राटेक सीमेंट के मिक्सिंग प्लांट से जुड़े एक वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि, दोनों पीड़ितों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Read More: Raipur Loot: राजधानी में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात, युवक से 1 लाख रुपए की लूट
वहीं घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और हालात को काबू में करने की कोशिश की जा रही है।
Read More: Sachin Tendulkar To Visit CG : छत्तीसगढ़ आएंगे पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे, तैयारियां जोरों पर
Raipur Accident: अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।




