Breaking news
Advertisement
कवर्धाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें

रायपुर/भिलाई/ कवर्धा। CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायपुर, भिलाई और कवर्धा जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जहां तीन अलग-अलग हादसों में करीब 6 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड की है। जहां बीती रात एक बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की तीनों दूर तक फेंका गए और तीनों की ही मौत हो गए।

इसी तरह दूसरी घटना रायपुर जबलपुर NH 30 की है। जहां ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे की ऑटो सवार दो लोगों की अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि, दोनों मृतक मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के ग्राम मनोरी के रहने वाले थे। जिनकी पहचान भागचंद और गौतर सिँह धुर्वे के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया।

CG Road Accident: वहीं तीसरी घटना पुराना भिलाई थाना क्षेत्र की है। यहां भिलाई के हथखोज स्थित रेल पार्क के सामने दो साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, तो वहीं साइकिल सवाल घायल हो गया। दोनों सुपेला अस्पताल लाया गया, लेकिन सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया गया कि, मृतक और घायल दोनों यूपी के रहने वाले थे और भिलाई मेंकिराए के मकान में रहकर नौकरी कर रहे थे।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close