सिंगर बी प्राक ने सोशल मीडिया में फैंस को दी GOOD NEWS, मिलने लगी बधाईयां

मुंबई। सिंगर बी प्राक ने अपने फैंस को सोशल मीडिया में बड़ी खुशखबरी दी है। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर पत्नी संग तस्वीर शेयर करते हुए दूसरी बार पिता बनने की जानकारी दी है। इस तस्वीर में उनकी पत्नी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं बी प्राक भी उन्हें प्यार से सिर पर किस करते दिख रहे हैं।
बी प्राक ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘लाइफटाइम प्यार में पड़ने के लिए नौ महीनों की तैयारी #summer2022’। बी प्राक ने प्रेग्नेंसी की घोषणा अपनी शादी की तीसरी सालगिरह के मौके पर की। आपको बता दें कि बी प्राक और मीरा पहले से एक बेटे के पैरेंट्स हैं। 2020 में मीरा और प्राक के पहले बच्चे ने जन्म लिया था। कपल ने 2019 में चंडीगढ़ में शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट के वायरल होते ही फैंस अपने फेवरेट सिंगर बी प्राक को शुभकामनाएं दे रहे हैं।




