[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

CG Heatwave Alert: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट, कई शहरों में चल रही ग्रीष्म लहर

रायपुर। CG Heatwave Alert: छत्तीसगढ़ में अब गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है। 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है, जो 2 जून तक चलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका जताई है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ने से तापमान में तेज बढ़ोतरी होगी और कई जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

Read More: Mumbai Weather Update: जल्द होगी प्री-मानसून बारिश की शुरुआत, गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई तेज हवाओं और बारिश की संभावना 

प्रदेश में फिलहाल हीट वेव का असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में भी तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा और तेज धूप लोगों को परेशान करेगी।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नौतपा के दौरान दिन सबसे ज्यादा गर्म महसूस होते हैं। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने और उमस बढ़ने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Read More: Rahul Attacks Amit Shah-PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिगड़े बोल, अमित शाह और पीएम मोदी को बताया गद्दा, गरमाई राजनीति 

CG Heatwave Alert: स्वास्थ्य विभाग और मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की अपील की है। पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close