[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल में रुझानों में बीजेपी की बढ़त, शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को पछाड़ा

कोलकाता। West Bengal Election Results: आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 293 सीटों पर किसकी सरकार बनेगी, इस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। बता दें कि, बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं लेकिन वोटिंग 293 सीटों पर ही हुई है। (West Bengal Election Results) इस बार पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल दो चरणों में मतदान हुए थे। यहां मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच है।

Read More: पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बीच बाजार में उछाल, BSE Sensex 1000 अंक चढ़ा, Nifty 300 अंक मजबूत

बता दें कि, भवानीपुर सीट को ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है। ऐसे में इस सबकी नजर इस हॉट सीट पर टिकी हुई है। भवानीपुर में वोटों की गिनती के दूसरे राउंड के बाद, बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी 6,380 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि TMC प्रमुख ममता बनर्जी को अब तक 4,822 वोट मिले हैं। (West Bengal Election Results)

Read More: Assam Election Result 2026: असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बढ़त, 80 से ज्यादा सीटों पर चल रही आगे 

West Bengal Election Results: इसके अलावा पश्चिम बंगाल के झारग्राम में बीजेपी 8 हजार वोटों से आगे चल रही है। यह वही जगह है जहां चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झालमुड़ी खाई थी।  यहां बीजेपी की चार सीटें आगे चल रही है। इनमें सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close