Assam Election Result 2026 : असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बढ़त, 80 से ज्यादा सीटों पर चल रही आगे
असम। Assam Election Result 2026: आज 4 मई को असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। जिसके लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला (Assam Election Result 2026) मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच है। वहीं एग्जिट पोल में NDA को बढ़त मिली थी। सुबह 9:47 बजे तक, असम विधानसभा चुनाव 2026 के ताज़ा रुझानों के अनुसार, 126 में से 113 सीटों के नतीजों में BJP+ 84 सीटों के साथ निर्णायक बढ़त बनाए हुए है।
Read More: Assembly Elections Results 2026: असम, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आज, किसके सिर सजेगा जीत का ताज
बता दें कि, असम में BJP 66 सीटों पर आगे चल रही है। असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं, और सरकार बनाने के लिए ज़रूरी बहुमत 64 सीटों का है। BJP के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 80 से ज़्यादा सीटों पर आगे चल रही है। असम के मंत्री और NDA के सहयोगी दल असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा बोकाखात विधानसभा सीट से 4,682 वोटों से आगे चल रहे हैं। Assam Election Result 2026




