Assembly Elections Results 2026: असम, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आज, किसके सिर सजेगा जीत का ताज
Assembly Elections Results 2026: आज असम, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जिसके लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट, फिर EVM वोटों की गिनती होगी। पूरे देश की नजर खासकर पश्चिम बंगाल पर टिकी है। (Assembly Elections Results 2026 ) शुरुआती रुझानों में कई राज्यों में कांटे की टक्कर है। तमिलनाडु में अभिनेता-राजनेता विजय फैक्टर चर्चा में है। वहीं जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ेगी, साफ होगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है।
Read More: Raipur News: 10वीं-12वीं के टॉपर्स को बड़ा तोहफा, IPL मैच दिखाएगी सरकार
बता दें कि, अभी आधिकारिक फाइनल रिजल्ट पूरी तरह घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन ताज़ा रुझानों के आधार पर राज्यवार स्थिति इस तरह बन रही है। पश्चिम बंगाल में कड़ी टक्कर जारी है। सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच कांटे की लड़ाई है वहीं कुछ सीटों पर बढ़त बार-बार बदल रही है।
Assembly Elections Results 2026
इसी तरह तमिलनाडु में एक गठबंधन को शुरुआती बढ़त है। कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर दिलचस्प मुकाबला है नए राजनीतिक चेहरे भी चर्चा में है। तो वहीं केरल में पारंपरिक दो मोर्चों के बीच सीधी लड़ाई कुछ जगहों पर मामूली अंतर से बढ़त है।
Read More: सुशासन तिहार में सीएम विष्णुदेव साय का औचक निरीक्षण,जशपुर के चंदागढ़ में हेलिकॉप्टर उतरा –
Assembly Elections Results 2026: असम में सत्ताधारी दल शुरुआती रुझानों में आगे ग्रामीण और शहरी सीटों में अलग-अलग ट्रेंड में चल रहे हैं। इसके साथ ही पुडुचेरी में छोटे राज्य में भी मुकाबला दिलचस्प है। गठबंधनकी राजनीति अहम भूमिका में नजर आ रही है। वहीं कुल स्थिति अभी रुझान (Trends) ही चल रहे हैं, अंतिम नतीजे आने में समय लगेगा। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी।




