[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Dipali Tiwari Viral Video: BJP जिलाध्यक्ष की डर्टी डिमांड, महिला नेत्री से कहा- ‘हमबिस्तर हो जाओ, टिकट दिला दूंगा’, जानें कैसे खुली पोल

महोबाDipali Tiwari Viral Video: उत्तर प्रदेश के महोबा से एक विवादित राजनीतिक मामला सामने आया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा (Mohanlal Kushwaha) पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पार्टी की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने सोशल मीडिया पर आकर उन पर आपत्तिजनक प्रस्ताव देने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

Read More: Sex Racket Busted: शिक्षा के मंदिर के पास चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 4 युवतियां समेत 7 गिरफ्तार, मौके से मिले कई आपत्तिजनक चीजें 

दीपाली तिवारी ने फेसबुक लाइव के दौरान दावा किया कि जिला अध्यक्ष ने उन्हें “जिला उपाध्यक्ष” बनाने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो उन्हें जिला पंचायत चुनाव का टिकट देने का लालच भी दिया गया। दीपाली तिवारी के अनुसार, जिला अध्यक्ष ने उनकी बात न मानने पर उन्हें और उनके परिवार को फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई। इन आरोपों से आहत होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया। जिसका वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय राजनीति में हड़कंप मच गया है।

Read More: फूड पॉइजनिंग या साजिश… बिरयानी और तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की रहस्यमयी मौत, पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे राज 

Dipali Tiwari Viral Video: वहीं, मोहनलाल कुशवाहा ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए इन्हें पूरी तरह निराधार और उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश बताया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल, मामला आरोप-प्रत्यारोप के बीच उलझा हुआ है। इस पूरे प्रकरण की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी, लेकिन इस घटना ने क्षेत्रीय राजनीति में हलचल जरूर बढ़ा दी है। फिलहाल, इस विवाद ने क्षेत्रीय राजनीति में गरमाहट ला दी है और दोनों पक्षों के दावों के बीच सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close