[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

फूड पॉइजनिंग या साजिश… बिरयानी और तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की रहस्यमयी मौत, पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे राज

मुंबई। Family Died Of Food Poisoning: मुंबई के पायधुनी इलाके से एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां खाना खाने के बाद एक ही परिवार के 4 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के लोगों और मृतक परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की।

Read More: Marine Drive Road Accident: मरीन ड्राइव में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने राहगीर को मारी टक्कर, मौके पर ही 3 लोगों की दर्दनाक मौत 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में 40 वर्षीय अब्दुल्ला डोकाडिया, उनकी पत्नी नसरीन (35) और उनकी दो बेटियां आयशा (16) व जैनब (13) शामिल हैं। परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बताया कि, रात में साथ बैठकर बिरयानी खाई थी और उसके कुछ समय बाद तरबूज भी खाया। इसके थोड़ी ही देर बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालात गंभीर होते देख उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई।

Read More:  AAP MP In BJP: AAP के 7 सांसद BJP में शामिल, राज्य सभापति ने दी मंजूरी, जानें अब कितनी हुई राज्यसभा में BJP की संख्या 

Family Died Of Food Poisoning: वहीं पुलिस ने मामले की शुरूआती जांच में फूड पॉजनिंग की आशंका जताई लेकिन घटना की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और लैब रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close