[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Sex Racket Busted: शिक्षा के मंदिर के पास चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 4 युवतियां समेत 7 गिरफ्तार, मौके से मिले कई आपत्तिजनक चीजें

मथुरा। Sex Racket Busted: उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर कथित तौर पर चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज (BSA Engineering College Of & Technology) के पास स्थित RS गेस्ट हाउस में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा।

Read More: फूड पॉइजनिंग या साजिश… बिरयानी और तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की रहस्यमयी मौत, पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे राज 

बताया गया कि, कार्रवाई के दौरान मौके से 4 महिलाओं और 3 युवकों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यहां कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां चल रही थी। छापे के दौरान कमरे से बियर और शराब की बोतलें, यौन संबंधी दवाइयां और बड़ी संख्या में कंडोम भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More:  Marine Drive Road Accident: मरीन ड्राइव में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने राहगीर को मारी टक्कर, मौके पर ही 3 लोगों की दर्दनाक मौत 

Sex Racket Busted: अधिकारियों का कहना है कि, बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास हर रोज सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में यहां के कुछ होटल और गेस्ट हाउस में देह व्यापार का काला कारोबार चलाया जा रहा था। मामले में पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क के पीछे कौन लोग शामिल हैं और यह गतिविधि कब से चल रही थी। साथ ही गेस्ट हाउस के संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close