[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: मरीजों की सेहत से खिलवाड़.. हमर अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का जखीरा जब्त,दवा लेने से पहले देखें डेट

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित हमर अस्पताल में एक्सपायरी और निकट एक्सपायरी डेट वाली दवाइयों को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व संसदीय सचिव और छाया सांसद विकास उपाध्याय ने अस्पताल और सीजीएमएससी वेयरहाउस में निरीक्षण कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में बड़ी मात्रा में संदिग्ध दवाइयों का जखीरा मिला है, जबकि सीजीएमएससी के गोदाम में भी एक्सपायरी दवाएं रखी हुई पाई गई हैं।

विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि बीजेपी की साय सरकार मेडिकल एजेंसियों के साथ मिलकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों और मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उपाध्याय ने दावा किया कि पहले भी सीजीएमएससी द्वारा सप्लाई की गई कई दवाइयां और मेडिकल सामग्री खराब पाई जा चुकी हैं।

Raipur News: उन्होंने आरोप लगाया कि दवा कंपनियों और एजेंसियों में बीजेपी नेताओं और उनके परिवारों की संलिप्तता है और उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर दिए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने दोषी कंपनियों, एजेंसियों और सीजीएमएससी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। साथ ही पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की जांच कराने की मांग भी उठाई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close