[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Commonwealth Games: ASI ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक, DGP और सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर। Commonwealth Games: छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व का क्षण है। राजनांदगांव जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 53 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक (Silver Medal) जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Raipur Cyber ​​Fraud: ऑनलाइन पेमेंट लेने वाले दुकानदार रहें सावधान, लाखों का लग सकता है चूना, साइबर ठग अपना रहे नया फर्जीवाड़ा

ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रतियोगिता में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन (Personal Best) दर्ज किया। उन्होंने स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और पदक दिलाया।

राजनांदगांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं ज्ञानेश्वरी यादव की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। खेल जगत के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी उनकी सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने वीडियो कॉल के माध्यम से ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। DGP ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

Private Pool Party: राजधानी में फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल, मॉडल्स के साथ इंटरेक्शन का ऑफर, सोशल मीडिया में हो रहा प्रचार

छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी ज्ञानेश्वरी यादव की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेशवासियों ने उम्मीद जताई है कि वह आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करती रहेंगी।

सीएम ने दी बधाई

Commonwealth Games: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अपने एक्स हैंडल में पोस्ट कर कहा कि,’छत्तीसगढ़ की बेटी ने वैश्विक मंच पर देश का मान बढ़ाया। छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं के 53 किलोग्राम भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर देश और राज्य का गौरव बढ़ाया है। राजनांदगांव की रहने वाली और छत्तीसगढ़ पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत ज्ञानेश्वरी ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। “खेल और सेवा” दोनों ही क्षेत्रों में उनका समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close