Private Pool Party: राजधानी में फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल, मॉडल्स के साथ इंटरेक्शन का ऑफर, सोशल मीडिया में हो रहा प्रचार
रायपुर। Private Pool Party: राजधानी रायपुर में एक बार फिर सोशल मीडिया पर कथित प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर में ₹4,999 की एंट्री फीस, मॉडल्स से इंटरेक्शन और पेमेंट के बाद सीक्रेट लोकेशन साझा करने का दावा किया गया है। पोस्टर सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
CG Monsoon Update: मानसून हुआ मेहरबान, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, जलभराव से बढ़ी परेशानी
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फ्रेंडशिप डे के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले एक कथित प्राइवेट पूल पार्टी का प्रचार किया जा रहा है। वायरल पोस्टर में दावा किया गया है कि इच्छुक लोगों से पहले ऑनलाइन भुगतान कराया जाएगा, जिसके बाद कार्यक्रम की लोकेशन साझा की जाएगी।
पोस्टर में मॉडल्स से मुलाकात और विशेष आयोजन जैसी बातें भी लिखी गई हैं, जिससे यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, पोस्टर में किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने वायरल पोस्टर और उससे जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पोस्टर किसने जारी किया, आयोजन की वास्तविकता क्या है और इसके लिए प्रशासन से कोई अनुमति ली गई है या नहीं।
Private Pool Party: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि बिना वैधानिक अनुमति के इस तरह के आयोजन किए जाते हैं या लोगों को गुमराह कर धन लिया जाता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल पोस्टर से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।




