[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Cyber ​​Fraud: ऑनलाइन पेमेंट लेने वाले दुकानदार रहें सावधान, लाखों का लग सकता है चूना, साइबर ठग अपना रहे नया फर्जीवाड़ा

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Cyber ​​Fraud: रायपुर पुलिस ने साइबर ठगी की रकम से सोने के सिक्के खरीदकर ज्वेलर्स से धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 ग्राम सोने के सिक्के, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये है, जब्त किए गए हैं।

Private Pool Party: राजधानी में फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल, मॉडल्स के साथ इंटरेक्शन का ऑफर, सोशल मीडिया में हो रहा प्रचार

मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, जहां श्री ओम शांति ज्वेलर्स और अजय ज्वेलर्स के संचालकों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ युवकों ने JAGDAMBA TC यूपीआई आईडी के जरिए ऑनलाइन भुगतान कर सोने के सिक्के खरीदे। बाद में बैंक ने बताया कि भुगतान की गई राशि साइबर ठगी से जुड़ी होने के कारण फ्रीज कर दी गई है, जिससे दोनों कारोबारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

डीसीपी क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और डीसीपी पश्चिम रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच, यूपीआई ट्रांजेक्शन, बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

CG Monsoon Update: मानसून हुआ मेहरबान, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, जलभराव से बढ़ी परेशानी

Raipur Cyber ​​Fraud: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनजीत मंडल, शाहिल नेताम और आयुष साहू के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क, अन्य वारदातों और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close