User Charges Increase: महंगाई के बीच रायपुर निगम वासियों को एक और झटका, अब इस TAX में हुई बढ़ोतरी, इतना देना होगा अतिरिक्त
हिमांशु पटेल/ रायपुर। User Charges Increase: राजधानी रायपुर के नागरिकों पर अब महंगाई के बीच एक और आर्थिक बोझ बढ़ गया है। रायपुर नगर निगम ने यूजर चार्ज में बढ़ोतरी का फैसला लिया है, जिससे अब शहर के आवासीय और व्यावसायिक संपत्ति मालिकों को पहले से ज्यादा राशि चुकानी होगी। निगम के इस फैसले के बाद आम लोगों में चर्चा और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है।
Read More: Viral Video: डिलीवरी बॉय की दबंगई, बुजुर्ग गार्ड के साथ की मारपीट, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, नगर निगम द्वारा जारी संशोधित दरों के अनुसार अब आवासीय संपत्तियों पर सालाना 120 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज देना होगा, जबकि व्यावसायिक संपत्तियों के लिए यह बढ़ोतरी 360 रुपये सालाना तय की गई है। खास बात यह है कि यह राशि संपत्तिकर के साथ ही वसूली जाएगी, यानी नागरिकों को टैक्स के साथ अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
Read More: Investigation Of Madrasas: अब मदरसों की होगी व्यापक जांच, 10 दिनों में सरकार को सौंपनी होगी रिपोर्ट, गठित की गई 3 सदस्यीय कमेटी
User Charges Increase: नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मजबूत करने और अन्य नागरिक सुविधाओं के संचालन के लिए यह संशोधन जरूरी था। निगम के मुताबिक बढ़े हुए यूजर चार्ज से शहर की बुनियादी सुविधाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा। हालांकि, सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या बढ़े हुए शुल्क के बदले शहरवासियों को बेहतर सफाई और सुविधाएं वास्तव में मिल पाएंगी? अब इस फैसले पर जनता की प्रतिक्रिया और राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो सकती है।




