Raipur Delhi Flight Cancelled: एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट आज से बंद, एयर इंडिया-इंडिगो ने घटाई उड़ानें, यात्रियों की बढ़ी चिंता
रायपुर। Raipur Delhi Flight Cancelled: राजधानी रायपुर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आज से रायपुर-दिल्ली रूट पर एयर इंडिया की दोपहर वाली फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही एयर इंडिया और इंडिगो ने कई घरेलू रूटों पर उड़ानों की संख्या में कटौती करने का फैसला लिया है।
Read More: CG Weather Update: गर्मी के बीच बरसेंगे बदरा, कई जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश, येलो और ओरेंज अलर्ट जारी
एयरलाइंस की नई व्यवस्था के अनुसार, अब रायपुर-लखनऊ-भुवनेश्वर रूट की फ्लाइट सप्ताह में केवल चार दिन संचालित होगी। वहीं रायपुर-पुणे-चेन्नई रूट पर उड़ानें सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही उपलब्ध रहेंगी। इससे इन शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले की तुलना में कम विकल्प मिलेंगे।
एयरलाइंस प्रबंधन का कहना है कि बढ़ती एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) कीमतों और ऑपरेशनल लागत में लगातार वृद्धि के चलते यह फैसला लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जून से अगस्त तक कई घरेलू रूटों पर अस्थायी रूप से उड़ानों में कटौती की जा रही है ताकि बढ़ते खर्चों को नियंत्रित किया जा सके। ल कुल 8 उड़ानों का संचालन जारी रहेगा, जिससे यात्रियों को पूरी तरह से असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उड़ानें रद्द या कम होने से प्रभावित यात्रियों को एयरलाइंस की ओर से री-शेड्यूलिंग, वैकल्पिक फ्लाइट में समायोजन या पूर्ण रिफंड का विकल्प दिया जाएगा। एयर इंडिया ने भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रभावित यात्रियों के लिए रिफंड और री-अकॉमोडेशन की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी है।
Read More: Storm In Rajasthan: रेतीले बवंडर ने ढका आसमान, धूल के गुबार ने निगली दिन की रोशनी, भयंकर तूफान से उखड़े पेड़ और बिजली पोल
Raipur Delhi Flight Cancelled: विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन कीमतों में तेजी, कुछ रूटों पर मांग में कमी और बढ़ती परिचालन लागत के कारण एयरलाइंस फिलहाल क्षमता संतुलित करने की रणनीति अपना रही हैं। इसका असर देशभर के कई शहरों के हवाई नेटवर्क पर देखने को मिल रहा है। ऐेसे में एयरलाइन द्वारा यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर केयर से जरूर जांच लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह भी देखें




