CG Weather Update: गर्मी के बीच बरसेंगे बदरा, कई जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश, येलो और ओरेंज अलर्ट जारी
रायपुर। CG Weather Update: प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आगामी घंटों में कई क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार सुकमा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना है।
वहीं गरियाबंद, धमतरी, बीजापुर, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रभावित क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने और पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई गई है।
CG Weather Update: प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों और आम नागरिकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का यह मिजाज बना रह सकता है।




