Breaking news
Advertisement
देश-विदेश

हाफिज सईद का बेटा तलहा सईद आतंकी घोषित, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 26/11 मुंबई आतंकी हमला मामले में शनिवार को एक अहम फैसला लेते हुए हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर हाफिज सईद के बेटे हाफिज तलहा सईद को आतंकी घोषित कर दिया।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि भारत में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किए गए हमलों के लिए की गई प्लानिंग, फंडिंग व रिक्रूटमेंट तक में 46 वर्षीय हाफिज तलहा सईद शामिल था। साथ ही यह पाकिस्तान में मौजूद विभिन्न LeT सेंटरों का भी दौरा करता रहता है। हाफिज तलहा सईद आतंकवाद में शामिल है और उसे गैरकानूनी गतिविधियों के रोकथाम (UAPA) कानून 1967 के तहत आतंकी करार दिया जाना चाहिए। इसके मुताबिक ताल्हा LeT के मौलवी विंग का प्रमुख और लश्कर का बड़ा आतंकी है।

मंत्रालय ने कहा है कि वह भारत के हितों के खिलाफ पश्चिमी देशों और अफगानिस्तान में जिहाद फैलाने में शामिल रहा है। साथ ही भारत, इजरायल, अमेरिका व अन्य पश्चिमी देशों में भारतीय हितों के खिलाफ जिहाद छेड़ने का आह्वान करने वाले बयान देता है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close